वजन बढ़ने का मुख्य कारण क्या है?HealthPlanet

Posted on Mon 12th Dec 2022 : 15:38

Weight Gain: नहीं समझ पा रहे हैं क्यों बढ़ रहा है तेजी से वजन? ये हो सकते हैं संभावित कारण -

स्ट्रेस

यह शब्द सुनने में जितना छोटा सा है इससे होने वाले नुकसान उतने ही बड़े हैं. कोई व्यक्ति जब लंबे समय तक स्ट्रेस में रहता है तो उसके बहुत से हॉरमोन प्रभावित होने लगते हैं जो वेट गेन का कारण बनते हैं. ये स्ट्रेस काम से लेकर घर परिवार या बीमारी तक किसी भी प्रकार का हो सकता है.

Binge ईटिंग

वेट गेन होने के पीछे एक कारण Binge Eating Disorder भी है. कई बार लोगों को लगता है कि उन्हें सारे दिन ऐसे ही भूख लगती रहती है और वे ऊट-पटांग स्नैक्स खाते रहते हैं. दरअसल इसके पीछे वजह Binge ईटिंग डिसऑर्डर हो सकता है. इस कारण दिन भर कुछ न कुछ चुगते रहने से वजन बढ़ने लगता है.

नींद पूरी न होना

सही नींद स्वास्थ्य के लिए कई प्रकार से लाभकारी है. इससे वेट भी बहुत हद तक प्रभावित होता है. जो लोग रात में ठीक से नहीं सोते या देर रात तक जागते रहते हैं उन्हें भी वेट गेन की समस्या होती है. अगर नींद नहीं पूरी होगी तो बिना बात के भी वजन बढ़ेगा.

हाइड्रेटेड न रहना

शरीर में पानी की सही मात्रा मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए बहुत जरूरी है. अगर आप उचित मात्रा में पानी नहीं पीते तो मान लीजिए की वेट बढ़ना तय है. इससे टॉक्सिन्स बॉडी से निकल नहीं पाते तमात तरह की बीमारियां पैदा करते हैं.

अंडरएक्टिव थायरॉएड

अंडरएक्टिव थायरॉएड को हाइपोथायरॉडिज्म भी कहते हैं. इस कंडीशन में आपकी थायरॉएड ग्लैंड जरूरत भर के हारमोन नहीं बना पाती और वजन बढ़ता है. इस समस्या से निपटने कि लिए दवाई के साथ ही डाइट और लाइफस्टाइल में भी बदलाव करने पड़ते हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info